“जीईएम, एनटीपीसी की एक अभिनव पहल है- जयदीप घोष

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

एनटीपीसी बरौनी सामुदायिक विकास योजना अंतर्गत संचालित गर्ल एम्पावरमेंट मिशन (जीईएम) 2026 का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा जीवनोपयोगी कौशलों से सशक्त बनाना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस कार्यक्रम की प्रतिभागी बालिकाएँ भविष्य में उच्च मुकाम हासिल कर अपने सपनों को साकार करेंगी तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बनेंगी।” 

“जीईएम, एनटीपीसी की एक अभिनव पहल है- जयदीप घोष 2लगभग तीन सप्ताह तक चले इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की  बालिकाओं को शैक्षणिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कंप्यूटर शिक्षा, योग, खेलकूद, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा। 

“जीईएम, एनटीपीसी की एक अभिनव पहल है- जयदीप घोष 3इस वर्ष के जीईएम 2026 कार्यक्रम में मध्य विद्यालय बीहट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कसहा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकबल्ली की कुल 25 बालिकाओं ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिविर के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 

“जीईएम, एनटीपीसी की एक अभिनव पहल है- जयदीप घोष 4उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास तथा अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। अभिभावकों ने बालिकाओं के व्यक्तित्व में आए सकारात्मक परिवर्तन तथा उन्हें मिले नए अनुभवों के लिए एनटीपीसी बरौनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि गर्ल एम्पावरमेंट मिशन, एनटीपीसी की एक प्रमुख सामाजिक पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article