वीरपुर नौला में आयोजित चार दिवसीय बजरंगबली मेला का मंत्री ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला बाजार में ग्रामीणों के द्वारा सेकरों वर्षों से किए जा रहे चार दिवसीय बजरंग बली मेला इस बार भी हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।जिसका बुधवार को देर रात में खेल मंत्री सह बछबाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने फीता काटकर किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान मंत्री ने मेले को शांति पूर्ण व आपसी भाईचारा के माहौल में मनाने की अपील मौजूद लोगों से किया। उद्घाटन के बाद वे बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना भी किए।

वीरपुर नौला में आयोजित चार दिवसीय बजरंगबली मेला का मंत्री ने किया उद्घाटन 2मौके पर भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, मुखिया रीचा देवी, सरपंच विश्वनाथ पंडित, मेला समिति के  अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान, उपाध्यक्ष सुशील पासवान, सचिव विजय राय, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन, प्रखंड प्रमुख अस्मिता कुमारी समेत सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article