कैमूर: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के सभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सहित एक दर्जन केंद्रीय मंत्री

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले के रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है वही रामगढ़ उच्च विद्यालय के मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया था जहां दो उपमुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया मंगल पांडे ने भोजपुरी में भाषण को संबोधित किया तो वही सभी लोगों द्वारा परिवारवाद को लेकर जगतानंद सिंह पर हमला बोला गया वहीं जंगल राज को लेकर लालू यादव पर भी हमला किया गया।

कैमूर: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के सभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सहित एक दर्जन केंद्रीय मंत्री 2मंगल पांडे ने कहा कि जिस तरह से नामांकन का दृश्य हम लोगों ने देखा वैसा अभी तक दृश्य नहीं देखा था एक तरफ भ्रष्टाचार और विकासवाद परिवारवाद की लड़ाई तो दूसरी तरफ विकास और ईमानदारी की लड़ाई है। यह आपको तय करना है एक व्यक्ति का खानदान कभी बाबूजी प्रदेश अध्यक्ष बेटा लोकसभा बेटा विधानसभा तो विधान पार्षद की लड़ाई लड़ेगा जैसे लगता है कि खानदान के नाम ही यही इलाका रजिस्ट्री हो गया है । वही गरीबों के घर पर मोदी जी और नीतीश जी ने गैस बिजली अनाज पहुंचने का काम किया है । एक व्यक्ति अपनी संपत्ति बढ़ाने में लगा है तो दूसरा विकास में लगा है यह आपको तय करना है

- Sponsored Ads-

कैमूर: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के सभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सहित एक दर्जन केंद्रीय मंत्री 3डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा लालू की सरकार ने बिहारी को अपमानित करने का काम किया बिहार को लूट हत्या में बदल दिया जब दोबारा अवसर मिला तो फिर इस महामारी में झोकने का काम किया है इस बार अगर रामगढ़ से अशोक सिंह को आप लोग जिताते हैं ।इस 1 साल में विकास की उतनी गति बढ़ाएंगे जितना 5 सालों में नहीं बढ़ाई गई है।

कैमूर: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के सभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सहित एक दर्जन केंद्रीय मंत्री 4उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा 1 साल के आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार नहीं बदलने वाली है नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चलेगा गलतफहमी में मत पडीए इस देश में मोदी जी आ रहे थे तो लोग गलतफहमी में पध कर लोकसभा चुनाव में हम लोगों को हरा दिए फिर भी आपने देखा कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने इसलिए आग्रह करने आए हैं की गलतफहमी में नहीं पड़िये  शोले फिल्म में भी रामगढ़ था जहां गब्बर सब को डरता था लेकिन कहीं यहां का गब्बर तो आपको नहीं डरा रहा है डरने की जरूरत नहीं है

कैमूर: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के सभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सहित एक दर्जन केंद्रीय मंत्री 5जो डर गया सो मर गया जो नहीं डरेगा वही विकास करेगा 2000 पहले का देश और 2000 बाद का देश दोनों में कितना अंतर है आप इसका अनुमान लगा सकते हैं विदेशों में भारत की क्या स्थिति थी और आज क्या है 15 साल बिहार में लालू ने राज किया एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दिया लेकिन हम लोगों ने 7:30 लाख लोगों को नौकरी अब तक दे दिया है अगर रामगढ़ से अशोक सिंह जीते हैं तो 10 लाख की जगह 12 लाख नौकरी साल देंगे फिर 2025 में हम लोग वोट मांगने आएंगे

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Share This Article