नेशनल गेम्स में पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक,अन्य खेलों की तरह पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों को भी उचित सुविधा मिले तो ओलंपिक में पदक जीतेंगे हमारे खिलाड़ी – कोच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/खोदावंदपुर-38वीं नेशनल गेम्स उत्तराखंड 2025 में बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों ने बिहार को दो कांस्य पदक दिलाया है। लेज़ररन टीम इवेंट में बिहार पुरूष टीम ने कांस्य पदक एवं बिहार महिला टीम ने ट्रायथेल टीम इवेंट में कांस्य पदक दिला कर बिहार को गौरवान्वित किया।बिहार पुरूष टीम में प्रिंस कुमार,नीतीश कुमार एवं प्रिंस कुमार द्वितीय तथा बिहार महिला टीम में बेबी कुमारी,कनक तिवारी,प्रतिभा भारती टीम का हिस्सा थे।

- Sponsored Ads-

नेशनल गेम्स में पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक,अन्य खेलों की तरह पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों को भी उचित सुविधा मिले तो ओलंपिक में पदक जीतेंगे हमारे खिलाड़ी - कोच 2नेशनल गेम्स के 18 खेलों में बिहार को कुल बारह पदक मिले जिसमें दो पदक मॉडर्न पेंटाथलॉन में प्राप्त हुआ।बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक आइपीएस अधिकारी रंजित कुमार मिश्रा,अध्यक्ष सह टीम कोच अनुराग कुमार, सचिव कनक कुमार, कोषाध्यक्ष सिद्धांत कुमार,एआईएसएफ नेता सह मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन बिहार के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार,भाजपा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू आदि ने सभी खिलाड़ियों तथा टीम से जुड़े सभी स्टॉफ को बधाई देते हुए हर्ष जताया।

नेशनल गेम्स में पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक,अन्य खेलों की तरह पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों को भी उचित सुविधा मिले तो ओलंपिक में पदक जीतेंगे हमारे खिलाड़ी - कोच 3कांस्य पदक विजेता टीम में बेबी कुमारी,प्रिंस कुमार तथा नीतीश कुमार के रूप में बेगूसराय के तीन खिलाड़ी शामिल थे।टीम कोच अनुराग कुमार ने कहा अन्य खेलों की तरह पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों को भी उचित सुविधा मिले तो हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में पदक जीतेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से अपने एसोसिएशन तथा उक्त खेल से जुड़े सभी खिलाड़ियों के लिए उचित सुविधा की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article