घायल युवक का ईलाज पटना में चल रहा है, एक खोखा बरामद, चार बाइक जब्त, तीन को लिया गया हिरासत में
निलेश सिंह उर्फ नागा के द्वारा ही बछवाड़ा से सिमरिया राजेन्द्र पुल तक सीरियल गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था
![](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250201-WA0179.jpg)
डीएनबी भारत डेस्क
एफसीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहट पीर स्थान वार्ड संख्या 26 स्थित सौरभ कुमार एवं गौरव कुमार के घर पर बीती शाम करीब 9 बजे बीहट के वार्ड संख्या 27 के कुख्यात अपराधी निलेश सिंह उर्फ नागा, सत्यजीत कुमार उर्फ चुनचुन सिंह के गैंग के बीस से अधिक अपराधी युवकों ने बाइक पर सवार होकर कुख्यात अपराधी सौरभ एवं गौरव के घर पर आकर गोलीबारी और गाली गलौज करने लगा। गोलीबारी के दौरान घर से बाहर आए गौरव कुमार के सीने में एक गोली लगी। वहीं गोलीबारी की सूचना पाते ही सौरभ कुमार की तरफ से गोलीबारी की गई।
दोनों तरफ से करीब दो दर्जन से अधिक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। गोलीबारी में एक युवक गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सभी अपराधी भाग गए।घटना के बाद परिजनों ने घायल गौरव कुमार को ईलाज हेतु बेगूसराय एलेक्सिया एवं ग्लोकल हास्पिटल ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने हालत नाज़ुक देख पटना रेफर कर दिया। पटना के निजी क्लीनिक में ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाते ही एफसीआई थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल पर से चार बाइक को जब्त किया। उसके बाद तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। घटनास्थल पर से एक बुलेट,पल्सर, ग्लैमर, एस्प्लेनडर बाइक जब्त तथा एक खोखा बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार सौरभ कुमार करीब चार दिन पहले जेल से छूटकर आया था तो गाजे बाजे और दर्जनों वाहन के साथ जुलूस निकाला था। उसके बाद दो दिन पहले जेल से कुख्यात अपराधी निलेश सिंह उर्फ नागा छूटकर आया था। उसके द्वारा भी जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान ही सौरभ एवं गौरव के घर पर गया था।उसी दौरान बहस हो गई थी और उसके बाद गोली चलाई गई। दोनों गैंग पहले एक था।
लेकिन अब दोनों गैंग अलग-अलग होकर क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने को लेकर गोलीबारी की है। सूत्रों की मानें तो दोनों गैंग शराब कारोबार में संलिप्त हैं।उसी शराब कारोबार में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस इस घटना के संबंध में कुछ बताने से कतरा रही है। गर बेगूसराय पुलिस सख्ती से दोनों गिरोह पर कारवाई नहीं करती है तो आने वाले दिनों में वर्चस्व की लड़ाई में कभी भी एक दो की जान जा सकती है। निलेश सिंह उर्फ नागा, सत्यजीत कुमार उर्फ चुनचुन दोनों दुर्दांत अपराधी है। निलेश सिंह उर्फ नागा के द्वारा ही बछवाड़ा से सिमरिया राजेन्द्र पुल तक सीरियल गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
एफसीआई थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि घटनास्थल पर से एक खोखा बरामद किया गया, चार बाइक जब्त कर लिया गया है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा की मदद से अपराधी को चिन्हित किया जा रहा है। वही गौरव कुमार के पिता मुकेश सिंह के द्वारा मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है। आवेदन में नाम को पुलिस गुप्त रखें हुए है। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
वहीं घटना की सुचना पाते ही पुलिस अधीक्षक बेगूसराय मनीष के निर्देश पर सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन, इन्स्पेक्टर रंजन कुमार ठाकुर, राजेश कुमार, थानाध्यक्ष जीरोमाइल ओपी चन्द्रकांत कुमार, चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, गढ़हाड़ा थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी, रिफाइनरी थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, एफसीआई थानाध्यक्ष अंजली कुमारी सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले का छान-बीन किया। वहीं सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन के नेतृत्व में पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दिया है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट