नालंदा: जमीनी विवाद में भू माफियाओं ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, गोलीबारी से दहल उठा ज़ुआफ़र गांव, एक युवक की लगी गोली

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा थाना क्षेत्र ज़ुआफ़र गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दरअसल जूआफर गांव में 32 एकड़ जमीन है जिसपर किसान 80 सालों से खेती कर रहे हैं।इसी 32 एकड़ उपजाऊ जमीन पर अब भू माफिया अपनी जमीन होने का दावा ठोक रहे हैं।

नालंदा: जमीनी विवाद में भू माफियाओं ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, गोलीबारी से दहल उठा ज़ुआफ़र गांव, एक युवक की लगी गोली 2इसी जमीनी विवाद को लेकर एक दिन पूर्व भू माफियाओं के द्वारा जगदीशपुर और जुआफर गांव के किसानों के द्वारा उपजाई गई दस एकड़ में लगे गेहूं की खेती पर बुलडोजर चला कर बर्बाद कर दिया। शुक्रवार को भी भूमाफियाओं के द्वारा हथियार से लैश होकर जमीन पर काम करवाने पहुंचे। किसानों ने जब इसका विरोध किया तो भू माफियाओं के द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई।

नालंदा: जमीनी विवाद में भू माफियाओं ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, गोलीबारी से दहल उठा ज़ुआफ़र गांव, एक युवक की लगी गोली 3इतना ही नहीं भू माफियाओं ने एक एकड़ में लगे गेहूं की फसल पर बुलडोजर चलाकर फसल को बर्बाद कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक भू माफिया को गिरफ्तार किया है और खोखा भी बरामद किया है। ग्रामीणों ने इस जमीनी विवाद के पीछे सिलाव प्रखंड के अंचलाधिकारी को ऊपर ठिकड़ा फोड़ा है। फिलहाल एसडीएम राजगीर अंचलाधिकारी सिलाव के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article