नालंदा:जमीनी विवाद में हुई जमकर गोलीबारी, गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से घायल

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

देर रात सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी इलाके में जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।दरअसल एक सप्ताह से ब्रजनंदन यादव और श्रवण यादव के बीच एक कट्ठा जमीन का विवाद चल रहा है।देर रात इसी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई।

नालंदा:जमीनी विवाद में हुई जमकर गोलीबारी, गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से घायल 2कहासुनी के बाद एक पक्ष यानि श्रवण यादव के पुत्र के द्वारा गोलीबारी की गई।जिससे एक गोली का छर्रा बृजनंदन यादव के पुत्र विक्की कुमार के बाह और छाती में लग गई। जख्मी हालत में युवक को सोहसराय पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

नालंदा:जमीनी विवाद में हुई जमकर गोलीबारी, गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से घायल 3जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाई है।वही जख्मी युवक से भी पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article