किसान भवन में आयोजित किया गया राष्ट्रीय पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु देखभाल की दी गयी जानकारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/वीरपुर-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वीरपुर बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ नितीश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने राष्ट्रीय पोषण जागरुकता मेला का आयोजन शनिवार को वीरपुर किसान भवन में आयोजित किया। जिसमें गर्भस्थ शिशु और गर्भवती महिलाओं से की देख भाल, स्वाया भोजन, दिन में दो घंटे आराम, नियमित स्वास्थ्य जांच,

किसान भवन में आयोजित किया गया राष्ट्रीय पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु देखभाल की दी गयी जानकारी 2टिकाकरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।इसके अलावा खान पान में पौष्टिक आहार और सुंदर व स्वस्थ शिशु के लिए घर के माहौल भी खुशनुमा होने से संबंधित बातों को बताया गया। मेला में आए हुए गर्भवती महिलाओं को गोद भराई, शिशुओं को अर्धठोष आहार, किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार से संबंधित विशेष जानकारी सेविकाओं के द्वारा दिया गया।

- Sponsored Ads-

किसान भवन में आयोजित किया गया राष्ट्रीय पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु देखभाल की दी गयी जानकारी 3मेला में आईसीडीएस के छः उद्देश्यों में पूर्क पोषाहार,स्कूल पूर्व शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा, संदर्भ सेवाएं आदि पर भी मौजूद लोगों को जानकारी सीडीपीओ नितीश कुमार के द्वारा दिया गया।

किसान भवन में आयोजित किया गया राष्ट्रीय पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु देखभाल की दी गयी जानकारी 4उक्त मेला में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं को शिल्ड प्रदान कर सीडीपीओ के द्वारा प्रोत्साहित भी किया गया।इस संबंध में सीडीपीओ नितीश कुमार ने बताया कि समेकित बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे छह सेवाओं समेत मेला के आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 7 की सेविका सुनिता कुमारी,

किसान भवन में आयोजित किया गया राष्ट्रीय पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु देखभाल की दी गयी जानकारी 5आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 की सेविका लक्ष्मी कुमारी, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 59 की सेविका शर्मिला कुमारी को अपने अपने पोषक क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए शिल्ड प्रदान किया गया है।जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 37 की सेविका नितु ज्यशबाल , आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 41 की सेविका अलका कुमारी, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 94 की सेविका गुड़िया कुमारी को शिल्ड प्रदान किया गया है।

किसान भवन में आयोजित किया गया राष्ट्रीय पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु देखभाल की दी गयी जानकारी 6उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 3 की सेविका संजु कुमारी को पौष्टिक आहार में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी शिल्ड प्रदान किया गया है। मौके पर पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेहाल फारूक , स्वास्थ्य प्रबंधक भवेष वर्मा,एल एस कामिनी कुमारी, सुमन कुमारी, नुतन कुमारी, पुष्पा कुमारी, डाटा आपरेटर मीरा कुमारी समेत सेकरों सेविकाएं मौजूद थी।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article