रसलपुर पत्थर घाट पर असंतुलित होकर डूबी नाव, वीडियो वायरल
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड के गंगा नदी में एक बड़ी नाव देखते ही देखते डूब गई।नाव पर नदी किनारे चल रही सरकार की कटावरोधी कार्य के लिए बोरे में भरकर सामग्री लायी जा रही थी।जिस वक्त यह हादसा हुआ नाव पर काफी संख्या में लोग सवार थे।
ज्युहि नाव असंतुलित होकर डगमगाने लगी उसपर सवार लोग पानी मे कूद गए और अपनी जान बचाने में सफल रहे।बाद ने पूरी नाव गंगा नदी में समा गई।
नदी किनारे खड़े किसी शख्स ने इस हादसे का पूरा वीडियो बनाकर वायरल किया है।इस कटावरोधी कार्य के दौरान मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर पत्थर घाट पर हुआ यह हादसा हुआ है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट