10 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा फाइलेरिया कार्यक्रम – प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

DNB Bharat Desk

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के तत्वावधान में आगामी 10 से 27 फरवरी,2025 तक फाइलेरिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएचएम संजय कुमार ने बताया कि इस कार्य को सफल बनाने के लिए 16 पर्यवेक्षक एवं 160 घर-घर टीका कर्मी लगाए गए हैं।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम माइक्रोप्लान के अनुसार चलेगा। इस अभियान में 02 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को बताए गए मापदंड के अनुसार दवा खिलाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

10 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा फाइलेरिया कार्यक्रम - प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी 2मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा संतोष कुमार झा, बीएचएम संजय कुमार, बीएमसी युनीसेफ सुधीर कुमार के नेतृत्व में बीसीएम रानी कुमारी,प्रीतम राम, अनिल कुमार मिश्रा द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी में शनिवार को सभी पर्यवेक्षक,आशा फेसलीटेटर, आशा कार्यकर्ताओं के बीच दवा का वितरण किया गया ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article