नालंदा में चोरों ने रिटायर्ड फौजी समेत दो घरों में की चोरी, दस लाख से ऊपर का सामान लेकर हुए चंपत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में चोरों ने एक ही गांव के दो घरों को निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति लेकर चंपत हो गए। मामला नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड क्षेत्र के बहादी बिगहा गांव की है जहां चोरों ने रिटायर्ड फौजी देवनारायण सिंह और माधुरी देवी के घर में लाखों की संपत्ति का चोरी कर लिया। रिटायर्ड फौजी देवनारायण सिंह घर में ताला लगाकर इलाज के लिए पिछले दो महीने से दिल्ली में थे, बीती शाम वे वापस आने के बाद मुख्य दरवाजा से जैसे ही अंदर घुसे तो अंदर का नजारा देख कर सन्न रह गए। घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने स्टोरवेल का ताला तोड़कर करीब दस लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

- Sponsored Ads-

वहीं दूसरी तरफ चुलिहारी का काम करने वाली एक महिला माधुरी देवी बीते एक सप्ताह से दशहरा पर्व के अवसर पर जमुई अपने परिवार के यहां गई थी। बीती शाम वह भी वापस आई तो देखा कि चोरों ने उनके घर से भी करीब बीस हजार रुपए मूल्य के सामान उड़ा ले गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस गांव में कभी भी पुलिस गस्ति करने नहीं आती है। यही वजह है कि गांव में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जो तरह तरह के घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। मामले में सराय थानाध्यक्ष नदीम अख़्तर ने बताया कि गृह भेदन किया गया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

नालंदा से ऋषिकेश

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article