समस्तीपुर: इंटर परीक्षा केंद्र पर देर से पहुँचे परीक्षार्थियों और अभिभाभिकों ने किया हंगामा, पुलिस ने चटकायी लाठी, वीडियो हुआ वायरल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सेंटर के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। समस्तीपुर जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए है , जंहा कुल 63067 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: इंटर परीक्षा केंद्र पर देर से पहुँचे परीक्षार्थियों और अभिभाभिकों ने किया हंगामा, पुलिस ने चटकायी लाठी, वीडियो हुआ वायरल 2छात्राओं के लिए 43 और छात्र के लिए 34 केंद्र बनाये गये हैं। समस्तीपुर अनुमंडल में छात्रों के लिए 34 केंद्र बनाये गये हैं। जबकि छात्राओं के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल में 5 समस्तीपुर अनुमंडल 16, रोसड़ा अनुमंडल में 13 और पटोरी अनुमंडल में 9 केंद्र बनाए गए है। जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए चार-चार आदर्श केंद्रों का चयन किया गया है।
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से शुरू होगी।

समस्तीपुर: इंटर परीक्षा केंद्र पर देर से पहुँचे परीक्षार्थियों और अभिभाभिकों ने किया हंगामा, पुलिस ने चटकायी लाठी, वीडियो हुआ वायरल 3परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 08:30 बजे शुरू हो जायेगा। इसके गेट 09:00 बजे बंद हो जायेंगे। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश दोपहर 1 बजे शुरू होगा और गेट 01:30 बजे बंद हो जायेगा।
परीक्षार्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले उपस्थित होना है। परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। दलसिंह सराय के आर बी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद पहुँचे परीक्षार्थियों और अभिवावकों ने कॉलेज गेट पर जमकर हंगामा किया ।

समस्तीपुर: इंटर परीक्षा केंद्र पर देर से पहुँचे परीक्षार्थियों और अभिभाभिकों ने किया हंगामा, पुलिस ने चटकायी लाठी, वीडियो हुआ वायरल 4छात्रों के हंगामा को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा । परीक्षार्थी पर पुलिस के द्वारा लाठी बरसा दी गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर परीक्षा केंद्र पर पहुंची दलसिंहसराय एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि लाठीचार्ज मामले का वीडियो प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है की समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article