तेघड़ा में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

अनुमंडल मुख्यालय तेघड़ा में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिविल कोर्ट तेघड़ा में एसीजेएम सुशील प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया वहीं अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ राकेश कुमार ने तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवासीय परिसर में एसडीपीओ डॉ0 रविन्द्र मोहन प्रसाद, अवर निबंधन कार्यालय मे शैलेश कुमार ,तेघरा गौशाला मे गौशाला सचिव शिवकुमार केजरीवाल ने झंडोत्तोलन किया

- Sponsored Ads-

तेघड़ा में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 2अनुमंडल पत्रकार संघ कार्यालय परिसर में पत्रकार संघ के अनुमंडल अध्यक्ष शशिभूषण भारद्वाज ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। प्रखण्ड कार्यालय पर बीडीओ राकेश कुमार एवं पंचायत समिति भवन परिसर में प्रमुख नरेश पासवान ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह अनुमंडल अधिवक्ता संघ तेघड़ा के परिसर में संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तेघड़ा में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 3नगर परिषद में मुख्य पार्षद सोनाली भारती, तेघड़ा अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ0 रामकृष्ण, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्जनों स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article