डीएनबी भारत डेस्क
नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन से मिलकर आभार व्यक्त किया। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि नगर विकास एवं आवास मंत्री के पहल पर नगर परिषद बीहट के सभी हाई मास्ट लाइट जल गया।

उप मुख्य पार्षद ने नगर विकास मंत्री से आग्रह किया कि नगर परिषद बीहट के कुल 37 वार्डों में भी स्ट्रीट लाइट लगवाने, सड़क- नाला के योजनाओं का क्रियान्वयन, प्रमुख चौक- चरवाहा , बाज़ार, मंदिर – मस्जिद, स्कूल -कॉलेज में सुरक्षा की दृष्टि कोण से सीसीटीवी नगर विभाग से स्वीकृति मिलने से नगर के नागरिकों को सुरक्षा मिलेगी। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने नगर विकास मंत्री को नगर परिषद बीहट में आने के लिए आमंत्रित किया।
ताकि नगर का समुचित विकास हो सके। साथ ही पूरे बिहार के उप मुख्य पार्षद को भी अधिकार मिले जिससे उप मुख्य पार्षद द्वारा आम जनमानस का कार्य किया जाए। मंत्री के द्वारा आश्वासन भी मिला कि जल्द ही उप मुख्य पार्षद को भी अधिनियम के तहत अधिकार दिया जाएगा।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट