पकड़ी में हनुमानजी को प्राण-प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

DNB Bharat Desk

वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 2 पकड़ी गांव में मंगलवार को हनुमानजी को प्राण-प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ को लेकर 251 कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा प्रकाश दाश, नर्सिंग साह, अनिल कुशवाहा, नंदलाल साह,राम उचित महतों,कारू साह आदि के नेतृत्व में आयोजन स्थल से भवानंदपुर हनुमान मंदिर,खुनिमां मैदान, इंदिरा चौक,गोला चौक मलीया टोल मुनि चक पकड़ी हनुमान मंदिर होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच अपनी अपनी क्लश को कुंवारी कन्याओं ने स्थापित किया।

- Sponsored Ads-

 पकड़ी में हनुमानजी को प्राण-प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 2ग्रामीणों ने बताया कि इस पुनीत कार्य में प्रकाश दाश और राम उचित महतों का तन मन से सहयोग किया जा रहा है । ग्रामीणों ने यह बताया कि इस अनुष्ठान यज्ञ को पंडित संदीप कुमार मिश्र, पंडित रतिश मिश्र, पंडित माध्व कुमार पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जा रहा है।

पकड़ी में हनुमानजी को प्राण-प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 3क्लश शोभा यात्रा में पकड़ी, नवटोलिया, भवानंदपुर,मुजफ्फरा, शिवनगर, मुनि चक गांव के हजारों महिलाएं व पुरुषों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article