पानी भरे गड्ढ़े में डुबने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चेरियाबरियार थानाक्षेत्र अंतर्गत कुम्मी गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के चेरियाबरियार थानाक्षेत्र अंतर्गत स्नान करने के दौरान पानी भरे गड्ढ़े में डूबने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो जाने की घटना सामने आई है। बच्ची की मौत होने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्मी गांव की है।

- Sponsored Ads-

मृतक मासूम बच्ची की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्मी के रहने वाले महेश्वर सदा की 8 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि घर के बगल में पानी भरे गड्ढ़े में स्नान करने के लिए गई थी। काफी देर तक बच्ची घर वापस नहीं लौटी थी।

घरवालों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। फिर बाद में बच्चे के द्वारा पता चला कि बगल के गड्ढ़े भरे पानी में स्नान करने के दौरान डुबने से उसकी मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम एक 8 वर्षीय बच्ची पानी भरे गड्ढ़े में स्नान करने के लिए गई थी स्नान करने के दौरान ही वह पानी भरे गड्ढे में डूब गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। बताया जाता है कि मृत मासूम बच्ची तीसरा वर्ग की छात्रा थी। और गांव में ही रह कर पढ़ाई करती थी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article