एनीमिया मुक्त भारत संकल्प के साथ स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में एनीमिया मुक्त भारत का निर्माण हम सबों का सामूहिक दायित्व है। केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पंचायत भवन मेघौल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रभारी डॉक्टर कुमार ने लोगों को कुपोषण से बचने का सलाह दिया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कुपोषण के कारण बच्चों में खून की कमी हो जाती है। बच्चे एनीमिया का शिकार हो जाते है ।अपने भोजन में हरा सब्जी, हरा पतीदार साग, सलाद, दाल, दूध इत्यादि का अधिक से अधिक सेवन करें। मौके पर चिकित्सक डॉक्टर मुस्तफा ने 100से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य जांच किया ।

एनीमिया मुक्त भारत संकल्प के साथ स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन 2कृमि नाशक एवं आयरन की गोली रोगियों के बीच वितरित किया। शिविर को सफलतापूर्वक संचालन में एलईडी मनोज कुमार, एएनएम प्रतिमा कुमारी आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं ने वढ़ चढ़ कर कार्य किया। इसकी जानकारी प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार ने दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article