समस्तीपुर: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में जमकर हंगामा व तोड़फोड़, ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं पर छात्र-छात्राओं को भड़काने का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरारी परिसर में संचालित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में जमकर हंगामा और बवाल हुआ। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा था की स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं पर छात्र-छात्राओं को भड़काने, अक्सर विवाद बढ़ाने, स्कूल का आंतरिक व शैक्षणिक माहौल खराब किया जा रहा है।

समस्तीपुर: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में जमकर हंगामा व तोड़फोड़, ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं पर छात्र-छात्राओं को भड़काने का लगाया आरोप 2विवाद इतना बढ़ा कि स्थिति रोड़ेबाजी तक पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राएं भी उग्र होकर कुछ शिक्षिकाओं के स्थानांतरण पर अड़ गई।इस दौरान अभिभावक व छात्रों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ व रोड़ेबाजी की। इस घटना में एक बाइक व कई साइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रोड़ेबाजी में एक शिक्षिका समेत कई लोग जख्मी हो गए, जिनकी चिकित्सा पीएचसी मोहनपुर में कराया गया।

समस्तीपुर: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में जमकर हंगामा व तोड़फोड़, ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं पर छात्र-छात्राओं को भड़काने का लगाया आरोप 3इधर हो-हल्ला केे बीच कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की कई छात्राएं भी बेहोश हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।उधर घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्ष अजीत त्रिवेदी भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल की कुछ शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं को भड़काती हैं। शिक्षिकाओं ने स्कूल के शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ दिया है। ऐसी स्थिति में स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं का स्थानांतरण किया जाए अन्यथा वे आंदोलन करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article