पुलिस सप्ताह के समापन के साथ ही रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,150 पुलिसकर्मी ने किया रक्तदान, एवं 35 पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बिहार पुलिस दिवस सप्ताह का समापन आज रेंज स्तरीय परेड एवं रक्तदान शिविर के साथ हो गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बेगूसराय जिला के तीन एवं खगड़िया जिला के दो प्लाटून ने परेड किया।पुलिस सप्ताह के समापन के साथ ही रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,150 पुलिसकर्मी ने किया रक्तदान, एवं 35 पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 2 जिसका निरीक्षण एसपी योगेन्द्र कुमार ने किया।परेड के बाद पुलिस लाइन में ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया है। इस अवसर पर 35 पुलिस अधिकारियों को विगत एक वर्ष के दौरान अपराध नियंत्रण, अनुसंधान, विधि व्यवस्था एवं सफल वीआईपी विजिट के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी 24 घंटे अपना और अपने घर-परिवार की चिंता छोड़कर कठिन परिस्थिति का सामना करते हुए कार्य करते हैं। अपराध नियंत्रण की नई चुनौती आ रही है।पुलिस सप्ताह के समापन के साथ ही रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,150 पुलिसकर्मी ने किया रक्तदान, एवं 35 पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 3 उन्होंने कहा कि हम लोग भी नए तरीके से अनुसंधान कर रहे हैं साथ ही साथ गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस वर्ष आयोजित पुलिस सप्ताह के दौरान बेगूसराय के सभी थाना में मोटरसाइकिल टीम बनाई गई। 48 मोटरसाइकिल टीम पर तैनात करीब 250 पुलिसकर्मियों ने गांव-वार्ड का भ्रमण कर करीब 34 हजार आठ सौ लोगों से संपर्क किया।पुलिस सप्ताह के समापन के साथ ही रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,150 पुलिसकर्मी ने किया रक्तदान, एवं 35 पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 4 जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली के दौरान सभी लोगों तक पंपलेट भी पहुंचाया गया कि हम हर जन की किस तरह से सहायता में तत्पर हैं। पंपलेट के माध्यम से बिहार पुलिस और बेगूसराय पुलिस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न साधनों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पुलिस अब सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है।पुलिस सप्ताह के समापन के साथ ही रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,150 पुलिसकर्मी ने किया रक्तदान, एवं 35 पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 5 पुलिस सप्ताह के दौरान आम लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला तथा एकत्रित की गई समस्या का समीक्षा भी किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि पुलिस सप्ताह का उद्देश्य है बिहार की जनता और देश की सेवा जन भावना से करने के लिए प्रेरित करना था।

 

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article