बेगूसराय में अपराधियों ने खेत जा रहे किसान को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने साम ढलते ही हो एक किसान को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड नंबर 19 की है।मृतक की पहचान कैथमा वार्ड नंबर 19 निवासी स्वर्गीय रामगुलाम सिंह के पुत्र भूषण सिंह के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, भूषण सिंह अपने खेत पर चारा लेने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और संपत्ति हड़पने की नीयत का आरोप लगाया है। 

बेगूसराय में अपराधियों ने खेत जा रहे किसान को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत 2परिजनों का कहना है कि भूषण सिंह की पहली पत्नी सुनिता देवी से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। शादी के कुछ समय बाद ही सुनीता देवी, भूषण सिंह को छोड़कर उसके छोटे भाई राजू से कोर्ट मैरिज शादी कर ली थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि इससे पहले संपत्ति के विवाद में भूषण सिंह के छोटे भाई राजू सिंह की भी गोली मारकर हत्या कराई गई थी। 

बेगूसराय में अपराधियों ने खेत जा रहे किसान को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत 3हाल ही में महिला के द्वारा जबरन जमीन बेचने का भी आरोप लगाया गया है, जिसका भूषण सिंह ने विरोध किया था। इसी रंजिश में भूषण सिंह की हत्या कराए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 बेगूसराय में अपराधियों ने खेत जा रहे किसान को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत 4वहीं पुलिस का कहना है कि गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या हुई है, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है।इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, और लोग पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share This Article