किसानों से जमीन छीनने की सरकारी साजिश को बेनकाब करेंगे, जान देंगे मगर अपना जमीन नहीं देंगे

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

1885 से मौज मल्हीपुर थाना 503 खाता नंबर 261 खेसरा 890 एवं 891 की कुल 1932 बीघा जमीन जिसका 2024 तक किसानों ने सरकार को लगान दिया है। उसे किसानों से छीनने की नीयत से हजारों जमाबंदी को बरौनी प्रखंड के
सी ओ ने रद्द करने की चला रही प्रक्रिया अविलंब बंद करे।

किसानों से जमीन छीनने की सरकारी साजिश को बेनकाब करेंगे, जान देंगे मगर अपना जमीन नहीं देंगे 2अन्यथा मल्हीपुर,बिशनपुर,चकिया और बिहट के प्रभावित किसान संगठीत होकर करो या मरो की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।उक्त बाते आल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह ने आज प्रभावित किसानों को संबोधित करते हुए कही। वहाँ के किसानों ने लगातार सरकार को परवाना दे रही है। 2024 तक उनका मालगुजारी रसीद भी कट रहा है, पर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की जमीन लुटने की मंशा कभी पुरा नहीं होगा।

किसानों से जमीन छीनने की सरकारी साजिश को बेनकाब करेंगे, जान देंगे मगर अपना जमीन नहीं देंगे 3किसान गोष्ठी को किसान नेता राम आशीष सिंह, गोपाल सिंह, राजनीति सिंह, लाल बहादुर राय, चंदन सिंह, रमेश सिंह,कारी सिंह,अनिल सिंह,पुनपुन कुमार,मुकेश राय, अवनीश सिंह,श्याम सिंह और आकाश सिंह आदि ने संबोधित किया। किसान गोष्ठी की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की। संयुक्त रूप से किसानों ने आगामी 15 दिसंबर को किसानों की आम सभा बुलाने का ऐलान किया और आम सभा से ही संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article