नालंदा: राजगीर में भाजपा प्रांतीय कार्यशाला, बीस जिले के 102 विधानसभा क्षेत्र के से जुटे बीजेपी कार्यकर्ता

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि “भगवान श्रीराम और माता सीता एनडीए की नैया पार लगाएंगे।

नालंदा: राजगीर में भाजपा प्रांतीय कार्यशाला, बीस जिले के 102 विधानसभा क्षेत्र के से जुटे बीजेपी कार्यकर्ता 2“राजगीर में आयोजित भाजपा की प्रांत स्तरीय कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा अच्छी बात है कि तेजस्वी यादव भगवान श्रीराम की शरण में जा रहे हैं। वह सनातनी हैं,और चुनाव के समय सभी अपने-अपने तरीकों से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता एनडीए के पक्ष में खड़ी है।

नालंदा: राजगीर में भाजपा प्रांतीय कार्यशाला, बीस जिले के 102 विधानसभा क्षेत्र के से जुटे बीजेपी कार्यकर्ता 3” राजगीर में आयोजित इस कार्यशाला में दक्षिण बिहार के कुल 20 जिले के 102 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

नालंदा: राजगीर में भाजपा प्रांतीय कार्यशाला, बीस जिले के 102 विधानसभा क्षेत्र के से जुटे बीजेपी कार्यकर्ता 4राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने भी तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर तेजस्वी जी वास्तव में भगवान की शरण में जा रहे हैं, तो उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और झूठे दावों से भी पीछे हट जाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि “सिर्फ तेजस्वी ही नहीं, राहुल गांधी को भी भगवान श्रीराम की शरण में जाना चाहिए।”

Share This Article