दुर्घटना मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

/

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर/ गत दिनों सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत होने के मामले में मृतक की पत्नी के लिखत आबेदन के आधर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध लापरबाही से वाहन चलाने के विरुद्ध हुए मौत का मामला दर्ज किया हैं।

इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने दिया है, बताते चले की गत 24 नवंबर की रात थाना क्षेत्र के मेघौल स्कूल चौक के समीप SH55 पर एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रहे हुए मिराजो कार में ठोकर मारते हुए फरार हो गया। इस हादसे में मिराजो सवार फाफौत निवासी बुद्धू पासवान के 60 वर्षीय पुत्र नरेश पासवान की मौत हो गई थी।

दुर्घटना मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज 2 तथा इसी ग्राम के प्रवीण कुमार महतो उनके पुत्र रोशन कुमार तारा निबासी राम नारायण महतो,रामकृष्ण महतो, लाल बाबू महतो एवं संजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article