भगवानपुर प्रखंड में छात्र छात्राओं ने नशा मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर। अब न शराब पिऊंगा, पूरा जीवन जीऊंगा, शराब वर्जित, बिहार हर्षित, आदि कई शराब मुक्ति और जीवनोपयोगी नारों के साथ प्रखंड के उ.विद्यालय महेशपुर,मेहदौली, पालीडीह सहित अन्य स्कूलों में मंगलवार को स्कूल के पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली व प्रभात फेरी निकाली गई।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड में छात्र छात्राओं ने नशा मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली 2रैली के माध्यम से नशा से होने वाली दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों में बच्चों के बीच मद्य निषेध से संबंधित प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

भगवानपुर प्रखंड में छात्र छात्राओं ने नशा मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली 3मौके पर एचएम प्रमोद कुमार साह,अशोक कुमार सिंह, अवधेश कुमार,शिक्षक अजनीश,अनिल,नुपूर, अन्नू,रूपम,जय प्रकाश, सुमन, नितेश, इजहार,अजित के अलावे अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article