बेगूसराय में अपराधियों ने एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां अपराधियों ने एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया। वहीं महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास के समीप की है।मृत महिला की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले भुवन शाह की पत्नी लूखो देवी के रूप में की गई है। 

बेगूसराय में अपराधियों ने एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका, इलाके में फैली सनसनी 2घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि लूखो देवी बीती रात से ही घर से लापता हो गई। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कोई आता पता नहीं चल सका। वही सुबह जब खोजबीन करने के लिए परिजनों के द्वारा बहियार के तरफ गया तो एक गड्ढे में शव पड़ा मिला। इस दौरान परिजनों ने बताया है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया। उन्होंने बताया है कि शरीर पर चोट कभी निशान है। वहीं महिला की हत्या की खबर लगते ही गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर काफी लगी हुई है। महिला की हत्या के बाद लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका, इलाके में फैली सनसनी 3फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी है। मौके पर लोहिया नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार ने बताया है कि आज जानकारी मिली कि एक महिला का शव गड्ढे में पड़ा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची तो जांच पड़ताल किया गया तो स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि महिला शाही पकड़ने के लिए गड्ढे में गई थी। और सांस बंद होने के कारण उनकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं परिजनों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article