नालंदा: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कोसुक छठघाट बड़गांव छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, भगवान विष्णु की होती है कृपा

डीएनबी भारत डेस्क

शुक्रवार के अगले सुबह से ही नालंदा जिले के कोषों के छठघाट बड़गांव छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उम्र पड़ी। श्रद्धालुओं ने छठ घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई कार्तिक पूर्णिमा का अपना एक खास महत्व है ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति को 100 अश्वमेध यज्ञ करने का फल मिलता है।

नालंदा: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कोसुक छठघाट बड़गांव छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2इस दिन स्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सभी पाप धुल जाते हैं. इसलिए इस दिन गंगा, यमुनाजी या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने की विशेष महिमा है। इस कोसुक छठ घाट की ऐसी मान्यता है भगवान जब युद्ध के लिए इस रास्ते से जा रहें थे तभी उन्होंने इस गोविंद छतर में स्नान किया थे जिसे लोग अभी कोसुक छठ घाट के नाम से भी जानते है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कोसुक छठघाट बड़गांव छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 3कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व भी है. इस दिन स्नान करके दीपदान करना काफी शुभ और पुण्य प्राप्ति करने वाला माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन नदियों में स्नान करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।सभी कष्ट भी दूर होते हैं।कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए सुविधा हेतु गोताखोरों को भी व्यवस्था की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article