बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में बाल दिवस के अवसर पर गुरूवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया के बच्चों ने भाषण, वाद-विवाद, पेंटिंग, रंगोली तथा संगीत प्रतियोगिता के दौरान अपने जलवे बिखेर कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

- Sponsored Ads-

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय मेंं आयोजित कार्यक्रम मेंं दौलतपुर के मुखिया उमा कुमार चौधरी सहित अतिथियों व बच्चों द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर मुखिया ने चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति लगाव व प्रेम से संबंधित कई महत्वपूर्ण तथ्य से छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित चंदन कुमार, मौसम कुमारी, चांदनी भारती, श्रृष्टि रानी, ॠषा कुमारी, निकहत, नगमा, खुशनसीबा सहित अन्य प्रतिभागियों को कलम, ट्राफी, पुस्तक सहित अनेक सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुनीब आलम, एचएम मो. अब्दुल्लाह, नेहा, सुरभि, नाफे कौनैन, रकीबा शहनाज सहित कई लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article