सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में स्टॉप डायरिया अभियान की गई शुरुआत

DNB Bharat Desk

 

शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन एवं स्वास्थ्य प्रबंधन मनीष कुमार ने ओआरएस और ज़िंक कि गोली देकर ने किया

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉप डायरिया अभियान की शुरुआत मंगलवार से की गई है। ‘दस्त की रोकथाम अभियान-2024’ के लिए CHC समेत सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों में किया गया। अस्पताल में इसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन एवं स्वास्थ्य प्रबंधन मनीष कुमार ने ओआरएस और ज़िंक कि गोली देकर ने किया।

- Sponsored Ads-

प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने बताया कि राष्ट्रीय दस्त नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रखंड अंतर्गत 5 साल तक के बच्चों को ओआरएस और ज़िंक की खुराक दी जानी है। CHC में 22 सितम्बर तक ओ आर एस कार्नर कार्यरत रहेगा जिससे संस्थान में आए लोगों को ओ आर एस एवं जिंक उपलब्ध हो जाएगा स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण करेगी। इस क्रम में प्रत्येक घरों में ओआरएस के पैकेट दिए जाएंगे। लेकिन, जिक की गोलियां सिर्फ उन परिवारों को दी जाएगी, जिनके बच्चे दस्त से ग्रसित रहते हों।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में स्टॉप डायरिया अभियान की गई शुरुआत 2उन्होंने बताया डायरिया होने पर दो से छह माह तक के बच्चों को जिक की आधी गोली प्रतिदिन 14 दिनों तक देनी है। वहीं, छह से पांच साल तक के बच्चों को प्रतिदिन जिक की एक गोली दी जानी है। सबसे जरूरी बात यह है कि छह माह तक के बच्चों को यदि दस्त हो जाए, तो माताओं को स्तनपान कराते रहना है। ताकि, शिशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने बताया की डायरिया का प्रसार कम करने और शिशु-मृत्यु दर को शून्य करने के उद्देश्य से इस वर्ष दो माह का विशेष अभियान चलेगा।’दस्त की रोकथाम अभियान-2024′ के नाम से चलने वाला अभियान 23 जुलाई से लेकर 22 सितंबर तक चलेगा। मौके पर स्टाफ नर्स अनिल कुमार, बीसीएम वकील मोची, और यूनिसेफ से रंजीत कुमार उपस्थित रहे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article