बिग ब्रेकिंग – समस्तीपुर में रील बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, गोताखोर…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां रील बनाने के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटना धर्मपुर पासवान चौक स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है जहां रील बनाने के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद स्थानीय गोताखोर तीनों युवक को पानी में तलाशने में जुट गए हैं। घटना की जानकारी के बाद नदी तट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। तीनों युवक धर्मपुर न्यू कॉलोनी के बताए जा रहे हैं जो रील बनाने बूढ़ी गंडक नदी गए थे जहां वे डूब गए।

समस्तीपुर से अफरोज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article