बिहार शरीफ के बाबा मनीराम अखाड़ा में दीपोत्सव का हुआ आयोजन, अयोध्या और बनारस की तर्ज पर 2100 दीये जलाए गए

DNB Bharat Desk

एसडीओ ने कहा अगले वर्ष आयोजन और भव्य होगा

डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा मनीराम अखाड़ा मंदिर में बुधवार की शाम दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को 2100 दीयों से जगमगाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

बिहार शरीफ के बाबा मनीराम अखाड़ा में दीपोत्सव का हुआ आयोजन, अयोध्या और बनारस की तर्ज पर 2100 दीये जलाए गए 2बाबा मनीराम अखाड़ा न्यास समिति के अध्यक्ष सह बिहारशरीफ के एसडीओ ने काजले वैभव नितिन ने बताया कि अयोध्या और बनारस की तर्ज पर इस वर्ष से बाबा मनीराम अखाड़ा में दीपोत्सव मनाने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इस आयोजन को और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा।इस अवसर पर बाबा मनीराम अखाड़ा न्यास समिति के सचिव अमरकांत भारती सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ के बाबा मनीराम अखाड़ा में दीपोत्सव का हुआ आयोजन, अयोध्या और बनारस की तर्ज पर 2100 दीये जलाए गए 3उन्होंने दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article