संघर्ष के मैदान में जनसमस्याओं को लेकर उतरेगी कम्युनिस्ट पार्टी – रामरतन सिंह
देश में समतामूलक समाज की स्थापना करेगा कम्युनिस्ट पार्टी- अरविन्द सिंह
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार सहित समस्त देश भर में फ़सल बीमा लागू करे केंद्र सरकार। यह देश किसानों और नौजवानों का है। उक्त बातें मंगलवार को पिपरा देवस गांव स्थित भरथो भरत माध्यमिक विद्यालय पिपरा में आयोजित दो दिवसीय बरौनी अंचल के 25 वें सम्मेलन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कॉ प्रमोद प्रभाकर ने कहा। उन्होंने कहा कि देश और दुनियां का हालत विषम परिस्थिति से गुजर रहा है,आज तृतीय विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है।

उन्होंने इस दौरान वैश्विक स्थिति, आर्थिक संकट, व्यापार और युद्धों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। आगे उन्होंने कहा कि भारत नृपेक्ष आंदोलन का नेता हुआ करता था। पर आज हमारा प्रधानमंत्री इसे गिरवी रख दिया है। हमें युद्ध नहीं अमन शान्ति चाहिए, हम देश में अशांति और युद्ध के ना तो समर्थक थे और ना ही हैं और ना ही होंगे। हम इस माध्यम से भारत की सरकार से कहना चाहते हैं कि भारत को कहां ले जाना चाहते हैं। पूंजीवाद आज पूरी दुनियां को अपने आगोश में ले लेना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि 74 लाख 6 हज़ार करोड़ मिलीयन अमेरिकी डॉलर भारत देश पर कर्ज है।
दूसरी ओर 36 हजार 6 सौ करोड़ रुपए भारत का स्विस बैंक में पड़ा हुआ है। यह किसका रुपया है यह देश को बताए भारत सरकार। पिछले 45 वर्षों के रिकॉर्ड में इतनी बेरोजगारी नहीं आई थी। कोरोना काल के बाद 84% लोगों के आय में कमी आई है। भारतीय रूपए का लगातार अवमूल्यन हो रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है आज जितने भी भ्रष्टाचारी हैं वह भाजपा में शामिल होते ही शिष्टाचारी हो जाता है। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग में लैस मात्र भर भी फर्क नहीं है। चुनाव आयोग का मतलब भाजपा और भाजपा का मतलब चुनाव आयोग है।
देश में कहीं भी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं हो रहा है। वोट चोर गद्दी छोड़। इस देश को बचाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी कम्युनिस्ट पार्टी का है। कम्युनिस्ट पार्टी पूरे देश दुनियां में एक बड़ी ताकत बनकर उभर रही है।वहीं दो दिवसीय अंचल सम्मेलन की अध्यक्षता बरौनी अंचलमंत्री अरविन्द सिंह ने किया तथा संचालन एटक नेता प्रहलाद सिंह एवं इपटा के अमरनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान सभी आगत अतिथियों ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं इस अवसर पर मार्क्सवादी पुस्तकालय द्वारा बुक स्टॉल लगाया गया था।
जिसका भी भरपूर लाभ उठाया युवाओं और समर्थकों ने। वहीं स्वागत समिति द्वारा सभी आगत अतिथियों को चादर से सम्मानित किया। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि संघर्ष के मैदान में जनसमस्याओं को लेकर उतरेगी कम्युनिस्ट पार्टी । सम्मेलन आए मार्गदर्शनों को सरजमीं पर उतारने की आवश्यकता है। इसे हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी पूर्वक लें। वहीं अध्यक्षीय संबोधन में अरविन्द सिंह ने कहा कि देश में समतामूलक समाज की स्थापना करेगा कम्युनिस्ट पार्टी। पूरी दुनियां के अन्दर लोकतन्त्र समान अधिकार की रक्षा खतरे में है।
आज विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका पर शासक का कब्ज़ा है। मौके पर पूर्व विधायक रामरतन सिंह, अरविन्द सिंह,शंभू देवा, प्रहलाद सिंह, अमरनाथ सिंह, दिलेर अफ़ग़न, भूतनाथ सिंह, जयप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, मो नूर आलम, अशोक कुमार पासवान,गंगाधर पासवान, लक्ष्मी यादव, श्रीराम राय, अनिल चौधरी, संजीव कुमार, मो खुर्शिद आलम, वकील रजक, सच्चिदानंद राय, राम उदित राय, रामसुंदर सिंह, अनिल सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार उर्फ़ राजू, उदय पासवान, मनोज कुमार, कुन्दन कुमार, मो शाहजहां, मो रिजवान खान, मो रिजवान उद्दीन, राम पुकार यादव, विंदेश्वरी पासवान, मेघन महतों उर्फ मेघो , टुनटुन ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह सहित बरौनी अंचल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट