छापेमारी के बाद मेडिकल दुकानों पर मचा हड़कंप
डीएनबी भारत डेस्क
कैमूर जिले के मोहनिया शहर अंतर्गत चल रही दवा दुकानों पर एसडीएम राकेश कुमार सिंह,डीएसपी प्रदीप कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर भी मौजूद रहीं,छापेमारी के दौरान दवा दुकानों में हड़कंप मच गई।
- Sponsored Ads-

मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर को बोला गया है वह बारीकी से सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं साथ ही मेरे द्वारा मेडिकल दुकानदारों को बोला गया है कि जो एक्सपायर दवाएं हैं उसे अलग रखें।
कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-