ऑनलाइन हाजिरी बनाने के नए नियम के विरोध में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना

DNB Bharat Desk
Lavc58.18.100

 

डीएनबी भारत डेस्क

ऑनलाइन हाजिरी बनाने के सरकार के नए नियम से परेशान महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को  धरना दिया। खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने इस नए नियम में बदलाव की मांग की। ऑनलाइन उपस्थिति बनाने के सरकार के नए नियम को औचित्यहीन बताते हुए खोदावंदपुर एएनएम संघ की मंत्री शांति देवी ने कहा कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी प्रखण्ड मुख्यालय से लेकर दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र में लगाई जाती है।

- Sponsored Ads-

जहां महिला स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बिजली,शौचालय,पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता है। इसके अलावे सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था नहीं होती। इस परिस्थिति में सरकार और स्वास्थ्य विभाग का नया नियम गलत है।

ऑनलाइन हाजिरी बनाने के नए नियम के विरोध में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना 2
Lavc58.18.100

धरना पर बैठी ए एन एम अलका रंजना, मनोरमा कुमारी,ज्योति कुमारी,पूनम कुमारी,सविता कुमारी, विमला देवी,बीणा देवी,अहिल्या देवी,शारदा कुमारी,बंदना कुमारी,अनिल कुमार,सुनील कुमार,भिखमचंद आदि ने ऑनलाइन उपस्थिति बनाने के नए निर्देश को वापस लेने की मांग की।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article