डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर अंगार घाट थाना क्षेत्र के डिहुली ढाला के समीप बाइक और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग और ऑटो में सवार दो पुरुष समेत एक महिला यात्री समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया जहां सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक रोसड़ा की ओर से समस्तीपुर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से रोसड़ा जा रहे ऑटो से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल अंगार घाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
वही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ऑटो को जब्त कर थाने ले आई है। अंगार घाट थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बाइक सवार की तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रही है। मामले की जांच जारी है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट