कैमूर: मोहनिया में तीन लाख की नशीली दवा के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति समेत तीन गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खबर कैमूर से आ रही है जहां मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 3 लाख की नशीली दवा के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है पूरे मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी ने बताया कि हम लोगों को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोहनिया बस स्टैंड में कुछ नशीली दवाओं का कारोबार करते हैं ।

कैमूर: मोहनिया में तीन लाख की नशीली दवा के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति समेत तीन गिरफ्तार 2इसके बाद हम लोगों ने तुरंत टीम बनाकर मोहनियां बस स्टैंड में छापेमारी शुरू की तभी दो व्यक्तियो पर शक हुआ तब उनसे पुलिस की टीम के द्वारा समान की तलाशी ली गई तो उसमें से 3 लाख की नशीली दवा Pheniramine Injection, Dispovan Injection ,Dolphine Injection  बरामद किया गया,

- Sponsored Ads-

कैमूर: मोहनिया में तीन लाख की नशीली दवा के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति समेत तीन गिरफ्तार 3गिरफ्तार संदीप कुमार ,पंकज कुमार से जब गहन तरीके से पूछताछ की गई तो उनके निशानदेही पर रोहतास जिला के रहने वाले नरेंद्र कुमार के पास से भी 60 प्रतिबंध इंजेक्शन पाया गया जहां तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा ।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article