बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल छह वर्षीय बच्चे का इलाज के दौरान मौत, अज्ञात बाइक की ठोकर से घायल हुआ था बालक

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया गांव के रहने वाला था बच्चा

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया गांव के रहने वाले एक छह वर्षीय बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गया। बच्चा पिछले 12 अक्टूबर से बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती था । इलाज के दौरान बच्चा ठीक होने लगा था पर अचानक से उसकी मौत से परिवार के लोगी पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है। बच्चे की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया वार्ड नंबर चार के रहने वाले सिकंदर राम के छह वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप मे हुई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल छह वर्षीय बच्चे का इलाज के दौरान मौत, अज्ञात बाइक की ठोकर से घायल हुआ था बालक 2घटना के संबंध में मृतक के भाई दीपक कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर को पतेलिया दुर्गा स्थान के पास अज्ञात मोटरसाइकल सवार ने बच्चे को ठोकर मार दी ।जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article