वीरपुर प्रखंड कार्यालय में लगा दिव्यांगता शिविर, 80 दिव्यांग को किया गया चिन्हित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

शुक्रवार को बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत के दिव्यांग जनों का शिविर प्रखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दिव्यांग जन अधिकारियों से रूबरू हुए।

- Sponsored Ads-

इस दौरान सभी 8 पंचायतों से आए कुल 80 लोगों को दिव्यांग के रूप में चिन्हित किया गया। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के जुली कुमारी व विकास कुमार ने बताया कि कुल 80 लोगों को दिव्यांग के रूप में चिन्हित किया गया है। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि शिविर के जरिये दिव्यांगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी दिया गया है।

वीरपुर प्रखंड कार्यालय में लगा दिव्यांगता शिविर, 80 दिव्यांग को किया गया चिन्हित 2साथ ही इस योजना का दिव्यांग जन लाभ कैसे उठा सकेंगे, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। उन्हें बताया कि सरकार के द्वारा उपलब्ध बैट्री चलित ट्राइसाइकिल आदि उपकरणों का वितरण किया जायगा ।

बेगूसराय, वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article