राजद कार्यकर्ताओ ने डॉ भीमराव अंबेडकर 132 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई

DNB Bharat Desk

मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कही कि बाबा साहेब केवल दलितों के नेता नहीं बल्कि सभी के नेता थे, बाबा साहेब को पढ़ेगा वहीं समाज में आगे बढ़ेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय जनता दल बरौनी के द्वारा देशरत्न बाबासाहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की एक सौ बत्तीसवें जयंती धूमधाम से बरौनी प्रखंड परिसर में मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नप बीहट के चैयरमेन बबीता देवी, विशिष्ट अतिथि आरजेडी जिला अध्यक्ष मोहित यादव, अतिथि पूर्व एमएलए वीरेंद्र महतों एवं प्रखंड प्रमुख अनीता देवी तथा पार्टी पर्यवेक्षक जनार्दन यादव रहे।

वहीं अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष हरिनंदन कुमार और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रामानन्द प्रसाद यादव ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि बाबा साहेब केवल दलितों के नेता नहीं बल्कि सभी के नेता थे। बाबा साहेब को पढ़ेगा वहीं समाज में आगे बढ़ेगा। वीरेंद्र महतों ने कहा कि कल जो अंबेडकर को गाली देता था आज वो भी पूजा कर रहा है। हमें शिक्षित बनकर संगठित होना है और अपने समाज की लड़ाई लड़नी है।

- Sponsored Ads-

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज देश प्रदेश में बाबा साहेब के संविधान पर सरकार प्रायोजित खतरा मंडरा रहा है। बाबा साहेब का असली संतान संवैधानिक अधिकार से बंचित हो रहा है, इसके लिए अपने वोट की शक्ति को पहचानकर संविधान पर विश्वास करने वालों को अवसर देना होगा।

इस सभा को वरिष्ठ राजद नेता सह निवर्तमान मुखिया नवल किशोर सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, परमानंद सिंह,चंदन कुमार ,अनिल यादव,अधिवक्ता शशि भूषण यादव, राम इकबाल यादव, समिति सदस्य मो हैदर, महेश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सन्नी कुमार यादव, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह, मनोज यादव, बिट्टू, आजाद, देवनन्दन पासवान, विकेश, रविन्द्र कुमार, अनिल राय, राहुल कुमार, युवराज, उपेंद्र सिंह सज्जन सिंह रामानन्द सिंह जनार्दन सिंह आदि ने भी संबोधित किया । वहीं समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता ने भाग लिया।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article