मधेपुरा के शकरपुरा गांव में ट्रिपल मर्डर मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कुर्की

DNB Bharat

मधेपुरा के शकरपुरा गांव में ट्रिपल मर्डर मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कुर्की..

डीएनबी भारत डेस्क 

मधेपुरा पुलिस ने ट्रिपल मर्डर मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तो के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर की गई बड़ी कार्रवाई। अभियुक्तों के घर हुई कुर्की जप्ती की प्रक्रिया पूरी। दरअसल यह पूरा मामला मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत शकरपुरा गांव का है।

- Sponsored Ads-

जहां बीते 17 दिसंबर 2023 को प्रदुमन कुमार एवं उनके पिता और उनकी मां की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी जिस मामले में पुलिस के द्वारा तकरीबन 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन वहीं दो आरोपी लंबे समय से घर छोड़कर फरार चल रहे थे हालांकि पुलिस आरोपी की धर पकड़ हेतु लगातार छापेमारी कर रही थी।

बावजूद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई लिहाजा कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घर कुर्की जप्ति की है।वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि भर्राही थाना क्षेत्र के शकरपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया था इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर विधिवत कोर्ट के आदेश पर कुर्की जप्ति की प्रक्रिया पूरी की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article