बेगूसराय उत्पाद विभाग ने शराब बेचने व पीने के आरोप में दर्जनभर लोगों को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

उत्पाद विभाग बेगूसराय पुलिस ने जिला के विभिन्न थानाक्षेत्र में की कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में लागू शराब बंदी के बीच शराब कारोबारी एवं पीने वालों को कोई फर्क पड़ता दिखता नजर नहीं आ रहा और लगातार लोग शराब के कारोबार में संलिप्त है तथा शराब पीने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन उत्पाद विभाग ने भी शराबियों एवं कारोबारी पर कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है और लगातार उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-

इसी क्रम में बीती रात उत्पाद विभाग की पुलिस ने बेगूसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें शराब पीने एवं बेचने वाले दोनों ही शामिल हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा उन्हें मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वही उत्पाद विभाग का कहना है कि शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए यह कार्रवाई अभी लगातार जारी रहेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article