जदयू कार्यकर्ताओ का शिष्टमंडल ने खेल मंत्री से मिलकर सौंपा मांग पत्र, मंत्री ने खेल स्टेडियम का दिलाया भरोसा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय- बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय मैदान को खेल स्टेडियम बनवाने का आश्वासन जद यू के कार्यकर्ताओं को दिया है। साथ ही पूरे मैदान की चाहरदीवारी करवाने का भरोसा भी दिया है। यह जानकारी प्रखंड जद यू अध्यक्ष मनीष कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय मैदान की दुर्दशा के कारण मैदान में जल जमाव है।

साथ ही मैदान की जमीन  का अतिक्रमण भी किया जा रहा है। जिससे इस मैदान में शारीरिक  प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं में घोर निराशा देखी जा रही है। प्रखण्ड जद यू अध्यक्ष ने बताया कि उनके नेतृत्व में खोदावंदपुर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं का शिष्ट मंडल बिहार सरकार के खेल मंत्री से रविवार को मिला था और खेल मंत्री के सामने  यह मांग रखी थी।

- Sponsored Ads-

जदयू कार्यकर्ताओ का शिष्टमंडल ने खेल मंत्री से मिलकर सौंपा मांग पत्र, मंत्री ने खेल स्टेडियम का दिलाया भरोसा 2 खेल मंत्री ने खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय मैदान की चाहरदीवारी निर्माण व खेल स्टेडियम निर्माण का आश्वासन जद यू कार्यकर्ताओं को दिया। खेल मंत्री के इस आश्वासन से खेल प्रेमियों में खुशी देखी जा रही है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article