ममता सरकार से ऊब चुकी है जनता, बंगाल में बदलाव की लहर तेज।
डीएनबी भारत डेस्क

पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में जनता “जंगलराज” से परेशान होकर बदलाव लाई थी, उसी तरह अब पश्चिम बंगाल में भी बदलाव की लहर दिखाई दे रही है।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में कभी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल से लोग त्रस्त थे और बाद में जनता ने नीतीश कुमार का साथ देकर एनडीए की सरकार बनाई। ठीक उसी तरह अब पश्चिम बंगाल में भी हालात बन रहे हैं।उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में हर तबके के लोग उनकी सरकार के आतंक से ऊब चुके हैं और “आतंक व भ्रष्टाचार” से मुक्ति चाहते हैं।
श्रवण कुमार ने दावा किया कि इस बार चुनाव में ममता बनर्जी मुट्ठी भर सीटों पर सिमट जाएंगी और भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।एसआईआर को लेकर मंत्री ने कहा कि पहले एक ही मतदाता का नाम कई जगह दर्ज रहता था, जिससे चुनाव प्रभावित होते थे। लेकिन इस बार चुनाव आयोग द्वारा फर्जी वोटरों का नाम हटाया गया है, जिससे सही मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक ममता सरकार “बांग्लादेशी घुसपैठियों” के सहारे सत्ता में आती रही है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जनता बदलाव के मूड में है और पश्चिम बंगाल में भी सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क