बेगूसराय के सीमान चौक पर हुए लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक बाइक, दो हजार नगद व एक मोबाइल के साथ अपराधी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमान चौक व थाना के समीप विगत 21 अगस्त को दिन दहाड़े अपराधियों द्वारा किए गये लुटकांड का एसपी मनिषा कुमार ने खुलासा किया।

- Sponsored Ads-

लुट कांड का खुलासा करते हुए कहा कि खोदावंदपुर थाना के सीमांकन चौक के समीप एक रिटायर्ड आर्मी के जवान से बाईक सवार अज्ञात अपराधी ने एक लाख नकद ,दो पास बुक, एक आधार कार्ड रखा बैग लूट कर रोसड़ा की ओर भाग गया था। जिसके बाद रिटायर आर्मी जवान के द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ खोदावंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

बेगूसराय के सीमान चौक पर हुए लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक बाइक, दो हजार नगद व एक मोबाइल के साथ अपराधी गिरफ्तार 2उन्होंने बताया कि कांड के उद्भेदन के लिए मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार अनुसंधान एवं छापेमारी की जा रही थी। अनुसंधान के क्रम में लूट की घटना में संलिप्त अपराधी समस्तीपुर जिला अंतर्गत खानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर घाट निवासी मक्खन सहनी का पुत्र राम लाल सहनी को उसके ससुराल समस्तीपुर जिला के ही कल्याण पुर थाना अंतर्गत महाबली पुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक बाईक, एक मोबाइल,और दो हजार नकद उसके साथी के घर से बरामद किया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article