एबीवीपी प्रांतीय अधिवेशन का बेगूसराय में पोस्टर जारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई एवं आरसीएस कॉलेज इकाई के द्वारा कॉलेज उपाध्यक्ष करण कुमार एवं कॉलेज मंत्री आकाश पासवान के नेतृत्व में प्रांतीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर राज्य विश्वविद्यालय कार्यप्रमुख कन्हैया कुमार ने कहा कि पूरे बिहार प्रान्त का अधिवेशन 26 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक पटना के गर्दनीबाग में होने जा रहा है। इस प्रांतीय अधिवेशन में बेगूसराय के उत्तरी संगठनात्मक जिला केन्द्र से कई छात्र-छात्राएं, शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेने जाएंगे।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर प्रान्त सह छात्रा प्रमुख श्वेतनिशा एवं शिक्षक कार्यकर्ता डॉली मिश्रा ने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन में मंझौल, चेरियाबरियारपुर, खोदावन्दपुर, छौराही, बखरी, नावकोठी, गढ़पुरा से सभी प्रमुख छात्र प्रतिनिधि भाग लेने जा रहे हैं एवं इसकी तैयारी जोर-शोर से सभी इकाईयों-कैंपस में तैयारी चल रहा है। इस अवसर पर पूर्व कॉलेज अध्यक्ष रवि कुमार एवं शिक्षक कार्यकर्ता खुशबू कुमारी ने कहा कि इस प्रान्त अधिवेशन में दर्जनों की संख्या में छात्राएं भी भाग ले रहे हैं जिससे छात्राओं के अंदर राष्ट्र की भावना से परिचित होने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह गप्पू एवं कॉलेज उपाध्यक्ष अनुराग कुमार और धीरज कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी सभी इकाइयों में बैठक करके प्रान्त के निर्देशानुसार कर रहा है जिससे सैकड़ो छात्र-छात्राओं को आनेवाले दिनों में लाभ मिलेगा। मौके पर कॉलेज इकाई कोषाध्यक्ष अभय कुमार, खेलमंत्री अर्जुन कुमार, सनी कुमार, उपाध्यक्ष राधे कुमार, अनमोल कुमार, काजल कुमारी, सृष्टि कुमारी, मिलन कुमारी, आरती कुमारी, शिखा कुमारी, सृष्टि कुमारी, नैना कुमारी, पल्लवी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियदर्शनी झा, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article