बेगूसराय में एक बार फिर DNB भारत की खबर का हुआ बड़ा असर, खबर चलने के बाद तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

एक बारबाला के द्वारा एक हाथ मे पिस्टल तो दुसरे हाथ मे कट्टा लेकर डांस करने का  पर खबर DNB भारत प्रमुखता से दिखाई थी।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर DNB भारत की खबर का बड़ा असर हुआ है। DNB भारत पर खबर चलने के बाद तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार अपराधियो पास से हथियार भी बरामद किया है। आपको बताते चले की एक बारबाला के द्वारा एक हाथ मे पिस्टल तो दुसरे हाथ मे कट्टा लेकर डांस करने का  पर खबर DNB भारत प्रमुखता से दिखाई थी।  खबर के चलाए जाने के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन में आई, और वीडियो की जॉच शुरु की। जॉच के क्रम मे पुलिस ने पाया की यह वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर कारू टोल पानी टंकी के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर DNB भारत की खबर का हुआ बड़ा असर, खबर चलने के बाद तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2जहां तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक जन्मदिन पार्टी के दौरान बार बाला को बुलाया गया था।  जन्मदिन पार्टी में बार वालों के साथ तमंचे पर डिस्को डांस किया गया। यह वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद DNB भारत ने इस खबर को बड़ी प्रमुखता से दिखाया था। खबर के चलने के बाद लोगों ने जहां पुलिस के इकबाल पर प्रश्न खड़ा किया। वही खबर चलने के बाद पुलिस हरकत मे आई। और जांच करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करना शुरू कर दी।बताया जा रहा है की वीडियो बीते शुक्रवार रात्रि की है।

बेगूसराय में एक बार फिर DNB भारत की खबर का हुआ बड़ा असर, खबर चलने के बाद तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 3जहा किरतपुर पंचायत के कारू टोल पानी प्लांट के नजदीक एक युवक के जन्मदिवस के अवसर डांस का अयोजन किया गया था। इसी दौरान मंच के नीचे मौजूद भीड़ मे किसी युवक के द्वारा डांसर को पहले पिस्टल और बाद में देसी कट्टा भी दिया गया। जिसे दोनों हाथ में लेकर बार वाला डांस करते रहीं। और भीड़ उस जगह डांस देखता रहा। इस संबंध में तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र प्रसाद मोहन ने कुमार ने बताया की संबंधित वीडियो के जांच के दौरान यह पता चला है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के कारू टोल मे ऑर्केस्ट्रा के दौरान डांस कर रही एक लड़की के दोनो हाथ में हथियार दिया गया था।

जिसको हथियार को लेकर लड़की डांस कर रही थी। यह वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो होने के बाद जांच के बाद तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार और गोली भी बरामद की गई है। जिसकी  पहचान छोटी अकहा निवासी दिनेश चौरसिया के पुत्र सुधांशु कुमार, संजात महादेव स्थान निवासी वकील चौरसिया के पुत्र अंकित कुमार,समस्तीपुर जिला के पूसा रोड थाना अंतर्गत डोरा पर चंदौली निवासी चमचंद्र सिंह के पुत्र मुकुल कुमार के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article