अप्रैल में बनी सड़क बारिश में धंस गई, अभियंता ने कहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

भारी बारिश के चलते नालंदा जिले में एक नवनिर्मित सड़क का एप्रोच पथ धंस गया, जिससे स्थानीय प्रशासन और निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। सिलाव प्रखंड के भूई रोड से गोरमा गांव जाने वाली सड़क पर यह घटना हुई, जहां बारिश के कारण मिट्टी धंसने से सड़क में दरार आ गई।

- Sponsored Ads-

जानकारी मिलने के बाद कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और पुल के पास अप्रोच पथ के कटाव का जायजा लिया। मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए संवेदक द्वारा लाल मिट्टी भरवाकर क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक किया गया।

यह सड़क लगभग 80 लाख रुपये की लागत से 1.45 किलोमीटर लंबी बनाई गई थी और इसका निर्माण कार्य 16 अप्रैल 2024 को पूरा हुआ था। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल राजगीर के कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुल अभी बिल्कुल सही है, इसमें कोई दरार नहीं आई है। केवल एप्रोच पथ बरसात के कारण थोड़ा दब गया था और सड़क में दरार आई थी। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाल मिट्टी भरवा दी है।

उन्होंने आगे बताया कि बरसात के बाद इस हिस्से का कालीकरण किया जाएगा। साथ ही, जहां पुल के पास बारिश के कारण कटाव हो रहा है, वहां पर सैंड बैग डाले जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article