विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने आज सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के जुड़े कर्मचारी और नर्स आदि मौजूद थे। इस संबंध में संगठन के लोगों ने बताया कि आज पूरे बिहार में संगठन के द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया गया है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि आज के इस घेराव का मकसद स्थानीय मुद्दे सहित राज्य स्तरीय मुद्दे भी शामिल हैं। संगठन के नेताओं ने बताया कि सरकार के द्वारा राज्य केडर घोषित कर दिया गया है जिसका वह लोग विरोध कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर छोटा काम हो या बड़ा काम बिना संघर्ष के नहीं होता है। मामूली से मामूली बात के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर बेगूसराय जिला में कितने कर्मी कार्यरत हैं विभाग को पता नहीं है इसको लेकर वरीयता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है जिसकी मांग चिकित्सा संघ के द्वारा बार-बार की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि आज के धरना प्रदर्शन के माध्यम से हम यह कहना चाहते हैं कि बेगूसराय के सिविल सर्जन जल्द से जल्द वरीयता सूची का प्रकाशन करें।

मामले मे बेगूसराय के सिविल सर्जन प्रमोद सिंह ने बताया कि संगठन के द्वारा 17 तारीख को प्रदर्शन की तारीख निर्धारित थी। इसी सिलसिले में आज संगठन के द्वारा प्रदर्शन किया गया है जिसमें मुख्य मांगे सेवा संपुष्टि एसीपी की मांग सहित स्थानांतरण से संबंधित है। उन्होंने बताया कि सेवा संपुष्टि का सारा काम निपटा दिया गया है वही एसीपी का काम तेजी से चल रहा है।

सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article