किसानों के उत्थान एवं आर्थिक सम्पन्नता के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार तत्पर- आरके वर्मा

DNB Bharat

वर्तमान समय में दनियालपुर तेघड़ा के किसान सुधिर सिंह क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए तकनीकी रूप से सक्षम करने को कर रहे हैं जागरूक।

डीएनबी भारत डेस्क 

किसानों के उत्थान एवं उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा लगातार कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में किसानों के बीच जैविक खाद की महत्ता को बताते हुए ट्रेनिंग सह कार्यशाला का आयोजन भी लगातार जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें कृषि से संबंधित ग्रामीण से लेकर उच्च पदाधिकारियों तक को प्रशिक्षित किया जाता है।साथ ही साथ किसानों के द्वारा जैविक खाद से उगाई गई फसल से भी रूबरू कराया जाता है।

- Sponsored Ads-

जिससे एक जागरूकता का माहौल भी बने और लोग एक दूसरे को जागरूक भी कर सके। दूसरी तरफ जैविक खेती एवं औषधीय खेती के लिए भी सरकार की कई योजनाएं चल रही है। जिनके माध्यम से इच्छुक किसानों को अनुदान भी दिया जाता है और उन्हें औषधीय खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। तेघड़ा अनुमंडल के दनियालपुर में जागरूक किसान सुधीर सिंह के यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी सहित कृषि विभाग से संबंधित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article