राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे मध्य विद्यालय बीहट एचएम रंजन कुमार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट के प्रधान रंजन कुमार को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आगामी 5 सितंबर को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। इस बात को लेकर जहां विद्यालय परिवार में खुशी है, वहीं दूसरी तरफ संपूर्ण जिले के शिक्षकों, शुभचिंतकों ने भी अपनी बधाई रंजन कुमार को दी है।

विदित हो कि मध्य विद्यालय बीहट में विगत कई वर्षों से अपने रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रंजन कुमार का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी दिल्ली भेजा गया था लेकिन उनका अंतिम रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन नहीं किया जा सका।

राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे मध्य विद्यालय बीहट एचएम रंजन कुमार 2वहीं बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्राथमिक निदेशालय ने राजकीय शिक्षक पुरुस्कार के लिए अपनी जारी सूची में रंजन कुमार को बिहार में प्रथम स्थान देते हुए राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर पटना स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article