मोहर्रम को लेकर बज रहे डीजे को पुलिस ने किया जप्त, कार्यवाही में जुटी पुलिस प्रशासन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले की मोहनिया थाना की पुलिस ने मोहनिया के बड़ी बाजार से डीजे को जप्त कर लिया है। बता दें कि मोहर्रम पर्व को लेकर कैमुर प्रशासन की ओर से डीजे नहीं बजाने को लेकर गाइडलाइन जारी किया था। वहीं मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी व एसडीएम के द्वारा सभी कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक की गई थी, एवं स्पष्ट रूप से बोला गया कि मोहर्रम पर्व को लेकर कोई भी घातक हथियार का प्रदर्शन नहीं करना है।

- Sponsored Ads-

मोहर्रम को लेकर बज रहे डीजे को पुलिस ने किया जप्त, कार्यवाही में जुटी पुलिस प्रशासन 2एवं डीजे को नहीं बजाना है। फिर भी कुछ लोग मोहनिया के बड़ी बाजार में डीजे को बजाते हुए नजर आए इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान कुछ लोग चाह रहे थे कि डीजे को जप्त व थाने में नहीं लिया जाए। लेकिन हम लोगों ने कानूनी प्रक्रिया के सहारे समझा बुझाकर डीजे को जय कर थाने ले आए। डीएसपी दिलीप कुमार ने सभी लोगों से अपील किया है कि सरकार व प्रशासन का साफ साफ निर्देश है कि मुहर्रम पर्व में डीजे नहीं बजाना है डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article